hindi dictation 40 word p\m
महोदय वर्तमान परीक्षा पद्धति में बदलाव लाने हेतु सीबीएसई द्वारा विभिन्न कदम उठाए गए हैं। सर्वप्रथम महोदय बच्चों को प्रश्नपत्र हल करने से पहले 15 मिनट की रियायत अवधि दी जाती है ताकि वे समझ सके की वे किस प्रश्न का उत्तर पहले देना चाहते है या वे प्रश्नों का उत्तर कैसे देना चाहते हैं इसके अलावा महोदय वर्ष भर में बच्चे की क्षमताओं का निरंतर आकलन किया जाता हैं। और इनमें से 20 प्रतिशत अंक अंतिम परीक्षा के अंको में जोडे़ जाते है इसलिए यह केवल अंतिम परीक्षा पर ही आधारित नहीं है बल्कि आकलन की एक निरंतर प्रक्रिया चलती रहती है जिसमें बच्चों के प्रदर्शन पर करीब से नजर रखी जाती है और उसे विचार में लिया जाता हैं। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में हम प्रतिशत प्रदान नहीं करते महोदय ग्रेडि़ग पद्धति शुरू हो गई है ताकि कम अंक पाने और असफल होने के दबाव और डर को दूर किया जा सके जो दूसरा महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है वह पूरक व्यवस्था है जहां हम कक्षा 9 के बच्चे को यह नहीं बताते की वह असफल हुआ है बल्कि बच्चों को एक अवसर प्रदान किया जाता है यदि वे दो विषयों में वांछित अंक प्राप्त नहीं कर पाते तो उन्हे...